सांकेतिक फोटो। स्रोत सोशल साइटस

तरनतारन (पंजाब) : नशे की खुमार में पंजाब इस करदर उड़र रहा है कि यहां सड़क से लेकर थाने और जेल तक नशा ही नशा है। यानि आम आदमी तो आम आदमी, यहां कि पुलिस भी नशे में है। 
ताजा मामले जिले के थाना सिटी पट्टी का है, जहां हेरोई पीते एएसआई और हेड कांस्‍टेबल की तस्‍वीर सामने आई है। यह मामला  अच्‍चाधिकारियों तक पहुंचते ही पुलिस सकते में आ गई है। एसएसपी ध्रुव दहिया ने मामले को संगीन बताते हुए दोनों आरोपियों को तुरंत सस्‍पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू करदी है। आरोपी एसएसआई की पहचान  दर्शन सिंह और हेड कांस्टेबल टहल सिंह के तौर पर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर आइ तस्‍वीर में एएसआई दर्शन सिंह हेरोइन पी रहा है, जबकि  हेड कांस्टेबल टहल सिंह सिल्वर पेपर पकड़कर नीचे लाइटर से आग के जरिए एएसआई दर्शन सिंह की मदद कर रहा है।