![]() |
| प्रतिकात्मक तस्वीर। |
अमृतसर : यहां अपने तरह का एक अनोखा मामला सामने आया है। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहिब के दर्शन कर लौटे दो सिख श्रद्धालुओं को सीमा पर तैनात कस्टम अधिकारियों धर दबोचा। अधिकारियों का दावा था कि इनके पास छह सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। हलांकि जांच में पता चला कि यह अफीम नहीं बल्कि शिलाजीत है। दोनों सिख श्रद्धालुओं की उम्र 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। जिनका नाम बलदेव सिंह व करनैल सिंह निवासी गांव झोरड़ खेड़ा, अबोहर हैं। जिन्होंने लाहौर के अनारकली बाजार से यह शीलाजीत खरीदी थी। लांकि बाद में उन्हें बाइज्जत रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अटारी सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान पाकिस्तान से आने वाले इन श्रद्धालुओं के सामान की जांच कर रहे थे। इस दौरान उनके बैग से एक प्लास्टिक के लिफामें में लिपटा कालेरंग ठोस पदार्थ बरामद हुआ । वीएसएफ, कस्टम विभाग के साथ-साथ सीमा पर तैनात अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
