डेराबाबा नानक (गुरदासपुर) : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया। गुरदासपुर जिले के डेराबानानक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए तय समय में कॉरिडोर का काम पूरा होने पर पंजाब सरकार और पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया। इसके साथ ही पास्कितान स्थित करतारपुर गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए रास्ता खोलने पर पाकिस्तान सरकार का आभार जताया।
इससे पहले प्रधानमंत्री कपूरथला जिले में स्थित सुल्तानपुर लोधी भी गए और वहां गुरुद्वारा श्री बेरी साहिब के दर्शन भी किए। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सुल्तानपुर लोधी को हैरिटेज शहर बनाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी की वाणी 'पानी पिता...' से पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
