रजनीश कुमार मिश्र, बाराचवर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र करिमुद्दिनपुर के स्थानीय बजार मे गुरुवार कि शाम कुछ  अज्ञात बदमाशों ने सैलुन संचालक कि  गोली मार कर हत्या कर दी।  जिससे बजार मे अफरा तफरी मच गई।  मृतक की पहचान संजय प्रजापति उर्फ बेचू निवासी करिमुद्दीनपुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सैलून  संचालक संजय प्रजाति रोज कि तरह सैलुन कि दुकान मे बैठा था ।तभी कुछ नकाबपोस बदमाश वहां पहुचे और संजय प्रजाति को निशाना बनाकर फायर कर दिया । संजय लहूलुहान होकर गिर पड़ा । गोली चलने कि सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई ।और ग्रामीणों कि मदद से संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गई।जहां डाक्टरों ने संजय को मृत्यु घोषित कर दिया ।  थानाध्यक्ष करिमुद्दिनपुर ने बताया की उक्त घटना कि जाचं कि जा रहीं है । जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।