![]() |
| हर्ष फायरिंग करता पुलिस कर्मी। |
मऊ : जिले के थाना मधुबन क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर बासतराव गांव में आर्केस्ट्रा में महिला डांसरों संग कमर में पिस्टल डांसरों संग ठुमका लगाने वाला सिपाही मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।
उल्लेखनीय है गांव बासतराव में बारात आई थी। इस बारात में स्टेज डांस करते और हर्ष फायरिंग करते सिपाही का वीडियो वायरल हो गई। पुलिस अधिकारियों ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि कमर में पिस्टल खोंस कर कमर मटकाने वाला सिपाही जौनपुर के क्राइम ब्रांच में तैनात है।
सोशल मीडिया पर सिपाही इस करतूत वाली वीडिया तेजी से वायरल हुई। थानाध्यक्ष मधुबन ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखी है। इसकी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बारात में डांसरों के साथ दो सिपाही हथियारों का प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही दूसरों रौब भी गांठ रहथे। पुलिस जांच में सामने आया कि आर्केस्ट्रा में डांस करने वाले युवकों में अजय कुमार यादव 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में सिपाही के पद पर तैनात है, जबकि दूसरा तेज बहादुर सिंह जौनपुर जिले के क्राइम ब्रांच में तैनात है। तेज बहादुर के कमर में पिस्टल घुसा था ,जो वायरल वीडियो में दिख रहा है, इसके अलावा दूसरा हर्ष फायरिंग कर रहा है।
पुलिस अधिकारियों की माने तो विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और दोरों पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।
