पठानकोट : गुरदासपुर के भाजपा सांसद सनी देवोल से उनके पठानकोट स्थित कार्यालय में सुजानपुर मंडल के उपाध्यक्ष साहिल शर्मा ने मुलाकात की। युवा भाजपा नेता सहिल ने बताया कि उन्होंने सांसद से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की।
मंडल उपाध्यक्ष में बताया कि सांसद ने उनकी बातों को गौर से सुना और क्षेत्र समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया है। साहिल के साथ पार्टी की कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।
