लखनऊ :  यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री और सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के करीबी यूपीपीसीएल के पूर्व एमडी अयोध्‍या प्रसाद मिश्र को ईओडब्‍लू ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी यूपी पॉवर कापरपोरेशन के पीएफ घोटाले के आरोप में मिश्र के गोमती नगर स्थित आवास की गई है। फिलहाल अज्ञात स्थान पर एपी मिश्रा से अफसर पूछताछ कर रहे हैं।  पीएफ घोटाले में यह अब तक तीसरी गिरफ्तारी है। उल्‍लेखनीय है कि ईओडब्लू 2268 करोड़ के पीएफ घोटाले की जांच कर रही है। यूपी सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। गौर तलब है कि एपी मिश्रा अखिलेश यादव पर किताब भी लिख चुके हैं।