![]() |
| स्रोत : सोशल साइट़स। |
गाजीपुर : जिले के थाना भांवरकोल के कबीरपुर-कुंडेसर में पुरानी रंजिश को लेकर दलित और मल्लाह आपस में भिड़ गए। दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस झगड़े में 12 से अधिक लोग घायल हो गये। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भेजा गया।
मामले के अनुसार दलित बस्ती के कुछ युवक पुरानी रंजिश को लेकर मल्लाह बस्ती में घुस गये और मारपीट करने लगे। ऐसे में दोनों तरफ से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलना शुरू हो गये। घायलों में लक्ष्मीना, नीलम,सुनील चौधरी, शीला, सुमन, नीतू व सोनू, दिनेश, कविता, संदीप, पंचतरनी, रमेश की हालत गम्भीर बनी हुई है। एसओ शैलेन्द्र यादव ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज हो गया है।
