सांकेतिक फोटो।

पठानकोट : हिमाचल और जम्‍मू-कश्‍मीर की सीमा पर स्थित पठानकोट के थाना टमटाल नशा तस्‍कर की मौत पर जमकर बवाल हुआ।
बता दें कि जिला पुलिस ने  32.8 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को काबू कर उसे थाना डमटाल की हवालात में बंद कर दिया। जहां आरोपित युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी खबर मिलते ही मृतक पर के परिजन डमटाल थाना के बाहर एकत्र हो कर  थाने पर पथराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्‍होंने पठानकोट-दिल्ली राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।  मौके पर पहुंचे एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  बताया जा रहा है कि इस दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस के साथ कई बार धक्‍का-मुक्‍की भी की।
जानकारी के मुताबिक डमटाल पुलिस ने इंदौरा निवासी आकाश को 32.8 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। गुरुवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।