स्रोत : सोशल साइट्स

बिहार : मोतिहारी जिले के सुगौली में बॉलयर फटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि, पांच लोगों के गंभीर रूप से जख्‍मी होने की सूचना है।  बताया जा रहा है कि यह हादसा एक एनजीओ के एक किचन में खाना बनाते वक्‍त हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह एनजीओ सरकारी स्‍कूलों को  बच्चों को दोपहर का भोजन सप्‍लाई करती है। और इसकी के लिए एनजीओ के कर्मी शनिवार को सुबह खाना बना रहे थे। जिस किचन में बॉयल फटा उस मकान के परखच्चे उड़ गए।