सांकेतिक फोटो।


लखनऊ : 31 दिसंबर 2007 को  सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में कोर्ट आज कभी भी अपना फैसला सुना सकती है। बता दें कि इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के सात जवान शहीद हो गए थे और एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। 
उल्‍लेखनीय है कि एक जनवरी 2008 को इस मामले की रिपोर्ट सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज हुई थी। एसटीएफ और पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिकों सहित कुल आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इस केस में 54 गवाह बनाए गए थे। 19 अक्तूबर को इस मामल में आखिरी सुनवाई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसले की तारीख एक नवंबर तय  की थी।