प्रतिकरत्‍मक फोटो।
रांची : दुष्‍कर्म जैसी जघन्‍य घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाने के बावजूद इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। झारंखड की राजधानी रांची  में कानून की पढ़ा करने वाली नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ दर्जन भर युवकों ने गन प्‍वाइंट पर दुष्‍कर्म किया। हलांकि यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना कांके पुलिस ने  सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा ने बताया कि  छात्रा यूनिवर्सिटी कैंपस से करीब  चार किमी  दूर संग्रामपुर गांव के पास  अपने एक पुरुष मित्र से बात कर रही थी तभी बाइक सवार कुछ बादमासों ने उसके दोस्‍त की  पिटाई कर छात्रा को गन प्‍वाइंट पर  अपहृत कर वारदात को अंजाम दिया था।