कौव्‍वाली के दौरान मचा हंगामा।


हरिद्वार : जिले के ज्‍वालापुर क्षेत्र में कव्‍वाली का कार्यक्रम जंग का मैदान बन गया। स्‍टेज पर कव्‍वाल कव्‍वालियां गा रहे थे और नीचे एक दूसरे जम कर कुर्सियां चल रहीं थी। 
बताया जा रहा है कि बकरा मार्केट में उर्स के मौके पर कव्वाली का कार्यक्रम करवाया गया । यहां किसी बात को लेकर दो गुट भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों गुट एक दूसरे पर  कुर्सियां चलानी शुरू कर दी। हंगामा इतना हुआ कौव्‍वाल कौव्‍वाली छोड़ कर भाग खड़े हुए। हलांकि किसी भी पक्ष में कोई शिकायत दर्ज नही करवाई है।