गाजीपुर : मैने प्रिया के मोबाइल पर मैसेज कर उसे मिलने के लिए खेत में बुलाया, लेकिन ओ नहीं मानी। हमारे बार-बार कहने के बावजूद उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद मुझे गुस्‍सा आया और मैने उसका गला घोंट दिया। यह कबूलनामा है प्रिया के कातिल निरज सतनामी का जो उसने पुलिस के सामने कबूल किया है।
 उल्‍लेखनीय है कि गत दिनों नंदगंज थाना क्षेत्र के मुड़वल गांव में धान के खेत से  किशोरी का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान मुड़वल की ही प्रिया के रूप में हुई थी। एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने प्रेस कांफ्रेंस कर  मामले का राजफास करते हुए बताया कि अभियुक्त किशोरी का प्रेमी है और शादी से इंकार करने पर उसने किशोरी की हत्या की थी।
उन्‍होंने बताया कि मृतका के मोबाइल के काल डिटेल के आधार पर तफतीश करती हुए पुलिस कातिल तक पहुंची।  शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोविंद गांव निवासी अभियुक्त नीरज सतनामी को सहेड़ी क्रासिंग के पास गिरफ्तार कर लिया।