प्रतिकात्‍मक फोटो।

देवधर : झारखंड के दवेघर जिले में एक युवक ने बीटेक की छात्रा को शादी का झांसा दे हवस का शिकार बनाने के आरोप में थाना  खागा पुलिस ने केस दर्ज किया है।  बताया जा रहा है कि छात्रा की निजी तस्‍वीरें युवक ने सोशल मीडिया पर डाल दी है। 
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले को साइबर थाना भेज दिया गया। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की सिविल ब्रांच में पढ़ती है। इस दौरान उसकी एक अन्‍य कॉलेज में पढ़ने वाले गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के खारियानी गांव निवासी अजय कुमार से प्रेम संबंध हो गए। इस बीच युवक शादी का झांसा दे तीन साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। इसके बाद उसकी निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी देते हुए बुलाया। जब युवती ने उसके पास जाने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसकी निजी तस्वीर वायरल कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।