फाइल फोटो। सा्ेत सोस.

लखनऊ : पूर्व मंत्री और विधायकों को सरकारी बंगला दिए जाने पर उत्‍तर प्रदेश हाईकोर्ट सख्‍त हो गया है। इस मामले में कोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है।  एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सहित  भाजपा विधायकों नरीरज वोरा, पंकज सिंह और अपना दल के एमएलसी आशीष पटेल को बड़े सरकारी बंगले आवंटित करने के मामले में  जवाब मांगा है। साथ ही विधायकों को नोटिस जारी‍ किया है।
जनहित याचिका दाखिल करने वाले  वकील मोतीलाल यादव का कहना था कि इन बंगलों का आवंटन राजनीतिक वजहों कि वजह से किया गया है।