प्रतिकात्‍मक फोटो स्रोत सोशल साइट्स

बलिया : यूपी और बिहार के किसान एक बार फिर से आमने सामने हो गए हैं। दहशत फैलाने के लिए बिहार के किसानों ने यूपी के किसानों पर फायरिंग झोंक दी। मामला बलिया जिले के बैरिया तहसील का है।  जहां गंगा उस पार उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमा पर खेतों की बोआई कर रहे बलिया जिले के किसानों पर बिहार के दबंगों ने फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि नौरंगा के बगल में बैरिया तहसील क्षेत्र के रामपुर मौजा में नौरंगा के कुछ किसान अपने खेतों में मसूर बो रहे थे, तभी ढाबी (बिहार) की तरफ से एक दर्जन से अधिक असलहाधारी दबंग आए और हवाई फायरिंग करने लगे।
इससे उत्तर प्रदेश के किसान अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। फायरिंग के बाद बिहारी दबंग भी करीमन ठाकुर के डेरा के रास्ते ढाबी में चले गए।  दूसरी तरफ बैरिया के एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि गोली बिहार सीमा में चली है, उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं है। ऐसे भी इस घटना की कोई भी लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है।