![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
लखनऊ : बुलंदर शहर जिले के गांव ईसापुर में एक खेत से बोरे में बंद युवती का शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ शव की शिनाख्त करवाई जा रही है।
बताया जा रहा है मंगलवार को सुबह एक किसान सतवीर सिंह जब अपने खेत में पहुंचा तो उसे एक बोरा दिखाई दिया। जब वह बोरे के पास पहुंचा तो फटे हुए बोरे से एक महिला का मेहंदी लगा हादथ दिखाई दे रहा था। आननफानन में उन्होंने इसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी।
कुछ समय बाद कोतवाली इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मृतका को कहीं बाहर हत्या करके शव को खेत में डाला गया है। बोरा खोलवा गया तो उसमें मृतका के हाथों में मेहंदी व शरीर पर हल्दी लगी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी दो एक दिन में शादी होने वाली थी। पुलिस को बोरे से कुछ कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही हे कि युवती की हत्या कहीं और की गई है और शव यहां ला कर फेंक दिया गया है।
