स्रोत : सोशल साइट्स

जम्‍मू : जम्मू-कश्मीर में राजोरी के केरी सेक्टर में पाकिस्‍तानी सेना अकारण गोलाबारी शुरू कर दी। संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्‍तानी सेना ने सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को लक्ष्‍य बना गोले दागे। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तीन चौकियां तबाह हो गईं। तीन से चार सैनिकों के हलाक होने की खबर है।