प्रतिकात्‍मक फोटो।

गाजीपुर : जिले के मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में अजीब तरह का मामला सामने आया है। इस खबर को जिसने सुना वह पहले तो हैरान रहा, फिर ठहाके लगा के हसां। 
हुआ यूंकि, एक युवक वीरवार को बाजार गया लेकिन संदिग्‍ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रात में उसके मोबाइल से किसी ने फोन कर घरवालों को  बताया कि उसकी मृत्यु हो गई है। इससे परेशान परिजनों ने युवके गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।   शुक्रवार को पुलिस युवक को मऊ जिले के रेड लाइट एरिया से बरामद किया। युवक का नाम रामअवतार पुत्र सुरेश यादव के रूप में बताई गई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी शरदचंद त्रिपाठी ने बताया कि लापता युवक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया था। शुक्रवार को उसका लोकेशन मऊ के रेड लाइट एरिया की गली में मिला। शाम को तीन बजे उसे पकड़कर थाने लाया गया और आवश्‍यक औपचारिकताएं पुरी कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।