![]() |
| सुजानपुर के भाजपा विधायक दिनेश सिंह बब्बू समर्थकों के साथ। |
पठानकोट : जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने प्रतिनिधि मंडल के साथ पाक स्थित श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वरा में माथा टेका।
विधायक बब्बू ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि करतारपुर लांघा खुलने से सिख संगत सहित सभी की इच्छा पूरी हुई। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब न केवल सिखों के लिए पवित्र स्थल है, बल्कि पूरी मानवता के लिए यह स्थान पविवत्र है। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष साहिल शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
