पटना : दो नंबर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प को लेकर बिहार पुलिस एसोसिएशन दिल्ली पुलिस के समर्थन में उतर आई है। एसोसिएशन ने कहा कि एसोसिएशन प्रत्येक पुलिसकर्मी के समर्थन में खड़ा है। एसोसिएशन अध्यक्ष ने कि पुलिस और वकील दोनों कानून जानते हैं। मामले की जांच होनी चाहिए। यह कहा का कानून है कि किसी पुलिस वाले पर कोई भी हाथ उठा दे।
