प्रतिकात्‍मक फोटो।  स्रोत : सोशल साइट्स


आगरा : सपा नेता का घर कुर्क करने की पूरी तैयारी हो चुकी है। यह तैयारी कोर्ट की नोटिस पर हुई है। बता दें कि शहर के एक मोहल्‍ले में रहने वाले 11वीं कक्षा की छात्र के साथ नेता के बेटे में करीब डेढ माह पहले दुष्‍कर्म किया था, जो अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस संबंध में  पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने कुर्की पूर्व नोटिस  जारी कर दिया है। उस पर 10 हजार का ईनाम घोषित है।
आरोप है कि छात्रा के सपा नेता के बेटे सहित  पांच युवकों ने दुष्कर्म कर इसकी वीडियो भी बनाई थी। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। पुलिस उस समय आरोपियों को बचाने में लगी थी। केस छेड़छाड़ में दर्ज कर आरोपी थाने से छोड़ दिए गए थे। बाद में पुलिस ने  दुष्कर्म की धारा लगाई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन  मुख्य आरोपी सपा नेता का बेटा अभी फरार है। उल्‍लेखनीय है कि सपा नेता आगरा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है।