![]() |
| सांकेतिक फोटो। स्रोत : सोशल साइट़स |
आमजगढ़ : जिले में मनबढ़ों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बादमाशों में सो रही एक किशोरी को अगवा दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि बालिका बेहोशी हाल में अपने ही घर के पीछे पड़ी हुई थी।
बताया जा रहा है पीड़िता अपने बुआ के घर पर वह रहकर पढ़ाई कर रही है। जिस समय यह वारदात हुई उस समय किशोरी घर पर अकेली थी। जबकि उसकी बुआ और फूफा शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोपी की पहचान गांव के ही कर्मनाथ दुबे के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
