मऊ। अयोध्या का फैसला आ चुका है। एसपी, एएसपी, सीओ, समेत भारी संख्या में पुलिस बल मिर्जाहदीपुरा चौक पर फ़ोर्स के साथ ब्रीफ किया।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अयोध्या का फैसला आ चुका है। जनता को किस तरह से समझाने की आवश्यकता है और बताया कि हमारे पास एक एडिशनल एसपी, चार सीओ, 180 दरोगा, 1100 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, एक कंपनी आरएफ, एक कंपनी पीएससी जनता की सुरक्षा के लिए मौजूद रहेगी।
एसपी अनुराग आर्य ने जनता से अपील की है कि 24 घंटा जनता की सुरक्षा के लिए मौजूद है। सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा वो मानना पड़ेगा। शांति व्यवस्था बनाए रखे, और शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन की मदद करे।
