लुधियाना : चंडीगढ़ से लुधियाना आ रही एक निजी कंपनी की बस पुलिस नाके को तोड़ती हुई पलट गई। इस बादमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी राजेश शर्मा के रूप में बाताई जा रही है। इसके अलावा दर्जनों लोग जख्‍मी हो गए हैं।  बताया जा रहा कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में टल्‍ली था। इस हादसे मेंपंजाब पुलिस के एएसआई जसविंदर सिंह और पुलिस कर्मी भी जख्‍मी हो गए।