गाजीपुर : जिस बीटीसी की छात्रा का शव झाडि़यों में मिला था उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके बहनोई ने की थी। यह खुलासा एसपी देहात चंद्रप्रकाश शुक्ल ने पुलिस जांच के बाद किया। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।
ऐसे हुआ खुलासा
एसएसपी ने बताया कि काल डिटेल और सर्विलांस से मिले लोकेशन के आधार पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो मामला परत-दर-परत खुलता चला गया। परिजनों के बयान और अलीशा की लोकेशन अलग-अलग मिली। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर जब अलीशा के जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई हत्या के रहस्यों पर्दा उठ गया।
पुलिस का कहना है कि गाजीपुर निवासी हत्यारोपी बहनोई को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
