![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
लुधियाना/ पटियाला /संगरूर : पराली का धुआं पंजाब में इस कदर जानलेवा साहिब हो रहा है कि इसका असर आसमान से लेकर सड़क तक दिखने लगा है। जहरीले धुंए से न केवल आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है बल्कि एक्सीडेंट के साथ-साथ पराली की आग में गिर कर लोग झुलस भी रहे हैं। जहां लुधियाना और संगरूर में पराली की आग में गिरने से एक छात्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, वहीं पटियाला में एक ट्रक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
मामले के अनुसार पराली के फैले धुएं से शुक्रवार सुबह पटियाला के निकटवर्ती गांव रखड़ा के पास ट्रक चालक सही ढंग से देख नहीं सका और गलत साइड पर जाकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग जख्मी हो गए। मृतक की पहचान राज मोहम्मद (58) निवासी खन्ना के रूप में हुई।
वहीं, संगरूर में पराली के धुएं से बेकाबू वाहन खेत लगाई गई पराली की आग में गिर गया जिससे मां-तीन बेटियां झुलस गईं। यह हारदसा लौंगोवाल-नमोल रोड पर हुआ। इसी तरह खन्ना में स्कूल से घर लौट रहा छात्र पराली के धुएं की वजह से पराली की आग में साइकिल सहित जा गिरा। गंभीर रूप से झुलसे छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
