गाजीपुर : जिले के थाना क्षेत्र सुहवल के सरैया गंगा घाट पर सभी लोग सुबह छठ पूजा में मसगूल थे, तभी एक किशोंरी का पैर फिसल गया और वह गंगा में डूबने लगी। इसके बाद वहां चीखपुरा मच गई। चीखपुकार सुन ड्यूटी पर तैनात छह पुलिस कर्मी पानी में आननफानन में गंगा में कूद गए और किशोरी को बचाकर पानी से बाहर लाए। और प्राथमिक जांच के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस कर्मियों के इस साहसिक कार्य की प्रशंसा हर तरफ हो रही है।
बताया जा हरा है कि क्षेत्र के चकमजगीठ गांव निवासी कमला बिंद की पुत्री प्रियंका परिवार के लोगों के साथ ही सरैया गंगा घाट पर रविवार की भोर में छठ पूजा में आई थी। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गई और डूबने लगी। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक बलवंत यादव, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार एवं पीआरवी के पुलिस कर्मी चंद्रशेखर सरोज, सतेंद्र तथा मनोज पहुंचे और किशोरी को बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। उसे पानी से बाहर निकाला।
