![]() |
| प्रतिकात्मक फोट |
पठानकोट : चार हजार रुपये घूस लेने के आरोप में विजिलें ने जिले के थाना मामून के एक एएसआई को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है घुसखोर एएसआई कंपनी और व्यवसायी के बीच तय हुए एग्रीमेंट को खत्म करवाने की एवज में चार हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। यह कार्रवाई विजिलेंस ने रविंद्र नाम के व्यक्ति की शिकायत पर की है। डीएसपी कार्यालय पठानकोट के पास एएसआई ने शिकायतकर्ता से राशि पकड़ी तो पहले ही तैनात विजिलेंस टीम ने उसे धर दबोचा। आरोप के मुताबिक एएसआई ने शिकायतकर्ता से छह हजार रुपये की मांग की। इसके लिए सोमवार को उसने दो हजार रुपये एडवांस में ले लिए थे। एएसआई की पहचान रघुबीर सिंह के रूप में बताई गई है।
