![]() |
| स्रोत - सोशल साइट्स |
दिल्ली : पाकिस्तान में आतंकी हमले में पाच लोगों के मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह हमला पाकिस्तान के पंजाब सूबे में उस समय हुआ जब जब सुरक्षा बल आतंकवादियों के एक ठिकाने पर कार्रवाई करने जा रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने सुरक्षाबलों के एक वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई।
पाकिस्तान पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में दो पुलिस अधिकारी, खुफिया सेवा के दो अधिकारी तथा एक मुखबिर शामिल है। बताया जा रहा है कि इस हमले का किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
