प्रतिकात्‍मक फोटो। स्रोत सोशल साइट्स 

अंबेडकर नगर : जिले के टंडा क्षेत्र के हरसम्‍हार बाजर में सूरज ढलते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। सरेराह हुई इस हत्‍या से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान शकील के रूप में हुइ्र है। बताया जा रहा है कि शकील  बसपा नेता जुरगाम मेहंदी  हत्याकांड का गवाह था। शकील पान खाने के लिए घर के पास स्थित एक दुकान पर पहुंचा। वहां वह कुछ लोगों से बात कर ही रहा था कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश हीरापुर की तरफ से वहां पहुंचे। बाइक रुकते ही पीछे बैठे बदमाश ने शकील पर गोली चला दी। गोली शकील के गले में लगी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया।   इस संबंध में संबंधित थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।