मानसा (पंजाब) : बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने उसके देवर पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया। अधजली हालत में युवक का शव एक राइस मिल के बाहर मैदान में पड़ा मिला। मृतक की पहचान शहर के ही जसप्रीत सिंह निवासी बाग वाला गुरुद्वारा के पास वार्ड 15 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जसप्रीत के बड़े भाई ने प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज हो एक उसकी भाभी के भाइयों ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर बहू के दो भाइयों सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक जसप्रीत सिंह के दोनों हाथ और पैर बांधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूसा गया था।