![]() |
| सांकेतिक फोटो: |
रजनीश मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र बरेसर के अंर्तगत बाकी खुर्द मे ट्राली पलटने एक चौदह बर्षीय किशोर कि मौत हो गई । जबकि, दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गये । मृतक की पहचान थाना क्षेत्र करीमुद्दीन के मिरहा निवासी श्रीनीवास राजभर पुत्र छोटे राम राजभर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार अमिरहा और बाकी खुर्द के बिच पड़ने वाले खेत मे धान लदी ट्राली पलट गई, जिस पर सवार तीन युवक गिर पड़े । एक युवक कि मौत हो गई । बरेसर थानाध्यक्ष राजाराम ने बताया कि सिउरीअमहट निवासी अशोक गुप्ता का ट्रेक्टर अमिरहा और बाकी खुर्द के बीच सिवान के खेत मे धान लाने गया था। धान लदे ट्राली पर तीन युवक बैठे थे ।जैसे ही ट्रेक्टर आगे बढ़ा तभी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसपर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गये ।और एक चौदह बर्षीय युवक अमिरहा निवासी श्रीनीवास राजभर पुत्र छोटे राम राजभर अमिरहा थाना करिममुद्दिनपुर की ट्राली मे दबने से मौत हो गई। नाध्यक्ष ने बताया परिजनो कि तरफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।उचित कार्यवाही कि जायेगी। नाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया गया है ।
