फोटो सोशल साइट़स।

लुधियाना : मोगा जिले में रूह को कंपा देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई जिसे जान कर लोग राहगीर को रास्‍ता बताना बंद कर देंगे। मामला यह है कि अकेली आ रही एक महिला को रास्‍ता पूछने के बहाने कार सवारों ने उसे अगवा धूरी ले गए और वहां पर उसके साथ  सामूहिक दुष्कर्म किया। हैवानों के चंगुल से छुटकर किसी भागी महिला ने अपने पति को साथ ले मामले की जानकारी पुलिस को दी तो  मोगा और धूरी की पुलिस पूरे दिन इस बात को लेकर उलझी रही कि वारदात मोगा की है या फिर धूरी की।
देर शाम आला अधिकारियों के आदेश पर मोगा के थाना सदर में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर दो महिलाओं समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने की धारा में केस दर्ज कर लिया।