लखनऊ : बकरी के ठाठ ऐसे कि उसके मालिक ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा। यह वाकया उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की ढोलना थाना कोतवाली क्षेत्र के हरिया ठेरा गांव की है। यहां पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में एक बकरी घायल हो गई। उसे पशु अस्पताल पहुंचाने के लिए उसके मालिक ने 108 एंबुलेंस बुला ली।
गांव में अनिल और गमन सिंह का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों में लाठियां चलीं और पथराव हो गया। पथराव में अनिल के घर बंधी बकरी घायल हो गई।
एंबुलेंस अटेंडेंट ने जब देखा कि एंबुलेंस को बकरी के लिए बुलाया गया है, तो वह भी हैरत में पड़ गया। वह कुछ कहता, उससे पहले ही अनिल अपनी बकरी को लेकर एंबुलेंस में चढ़ गया। और अस्पताल लेजाने की जिद करने लगा। गांववालों के समझाने के बाद उसने अपनी बकरी एंबुलेंस से उतार ली।
