![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। स्रोत सोशल साइट्स |
अमृतसर : अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस शहर में बाइक सवार लुटेरों और झपटमारों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के सबसे व्यस्त इलाका भंडारी पुल पर दो नकाबपोश युवकों ने एक सुनार के सिर पर धारदार हथियार से वार कर तीन किलो सोना और 22 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सुनार की पहचान सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। बता दें कि जिस जगह पर यह घटना हुई उस चौक के हर तरफ पुलिस तैनात रहती है।
सुरिंदर को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले सुरिंदर कुमार सोना खरीदने के लिए ट्रेन से दिल्ली गए थे। वीरवार सुबह वे करीब सात बजे दिल्ली-अमृतसर वाल्वो बस से अमृतसर पहुंचे। बस हॉल गेट में रुकी। वह अपनी एक्टिवा लेने के लिए स्टेशन की तरफ चले।
इसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। एक्टिवा लेकर सुरिंदर स्टेशन के बाहर ही बने भंडारी पुल वाली लेन पर चढ़े तो लुटेरों ने उन्हें घेर हमला कर बैग छीन लिया।
