![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
मऊ : जिला लिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार एक बदमाश को मार गिरा है। जबकि उसके दूसरे साथ फरार हो गए । फिलहाल पुलिस मारे गए बदमाश की शिनाख्त और फरार हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार ये बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे थे। तबभी मधुबन थाना क्षेत्र के देवरा अंचल के धर्मपुरविशुनपुर गांव के पास मुठभेड़ हो गई। इस बीच पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर में 1:30 बजे के करीब कोपागंज थाना क्षेत्र के बख्तावर पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना वायरलेस से प्रसारित हुई।
इसके बाद जिले के हर थाने की पुलिस अलर्ट होकर बदमाशों की तलाश में जुट गई। सूचना मिलने के अनुसार पुलिस भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का पीछा करती रही, इस बीच बदमाश पुलिस से लुक्का चुप्पी करते हुए मधुबन थाना क्षेत्र के देवरा अंचल के गांव धर्मपुर बिशनपुर पहुंच गए । जहां दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश मारा गया।
