गोरखपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस का एक विभत्स चेहरा गोरखपुर में देखने को मिला। यहां रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में प्रेमिका रंगलियां मनाते हुए हत्या आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। बताया जा रहा है कि अरोपी हरदोई जेल से देवरिया कोर्ट में पेशी पर लाया गया था।
जबकि उसके साथ आए पुलिस कर्मी उसी होटल के दूसरे कमरे में दावत उड़ा रहे थे। बता दें हरदोई जेल में बंद कुख्यात बंदी कामेश्वर सिंह उर्फ़ डब्लू को पुलिस देवरिया कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। गोरखपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने से एक होटल में हत्यारोपी को उसकी प्रेमिका तीन दो साथी और तीन सिपाहियों के साथ पकड़ा। किंतु आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें छोड़ दिया। मामले की सूचना हरदोई एसपी आलोक प्रियदर्शी को भी दी गई जिसके बाद तीनों कांस्टेबल्स को सस्पेंड कर दिया गया।