प्रतिकात्‍मक फोटो, स्रोत : सोशल साइट्स

 1,41,928 रुपये कीमत के 114 अवैध ई-टिकट  व अन्‍य सामान बरामद, दो साल से फर्जीवाड़ा कर रहा था इमरान
गाजीपुर : रेलवे पुलिस की टीम ने जिले के बारा बाजार में एक जनसेवा केंद्र पर छापेमारी कर अवैध रूप से ई-टिकट बेचने वाले एक व्‍यक्ति को काबू किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने  कुल 1,41,928 रुपये मूल्‍य के 114 अवैध ई-टिकट, प्रिंटर और लैपटाप सहित अन्‍या वस्‍तुएं बरामद कर विभिन्‍न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जनसेवा केंद्र संचालक इमरान खान के रूप में बताई जा रही है। पूछताछ में इमरान ने आरपीएफ को बताया कि वह यह गोरख धंधा पिछले दो सालों से कर रहा था।  
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी ऋषि पांडेय के निर्देशन में  की गई है। देर शाम छह बजे के करीब हुई इस कार्रवाई में  रेलवे ई-टिकटों के अलावा केबिल, पांच बैंक पास बुक और 5,300 नगद बरामद हुआ।  छापेमारी करने वाली टीम ने