प्रतिकात्‍मक फोटो।
बांदा से फतेहपुर जा रही थी उत्‍तर प्रदेश परिवहन निगम की बस, ट्रक की टक्‍कर से हुआ हादसा, मरने वालों में वाराणसी की नीमिता कौर भी 
बांदा : जिले के टांडा राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में एक सात माह की बच्‍ची सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर इंसानी शरीर चिथड़ों में बिखर गए। जबकि, बस दो टुकड़ों में बंट गई। गनीमत रही कि बस सवार 24  अन्‍य लोगों की जिंदगी बच गई और वे गंभीर रूप से घालय हैं। इनमें छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में एक नीलिमा कौसर पत्नी स्व. रवींद्र कुमार जिला वाराणसी का नाम भी शामिल है। 
बताया जा रहा है कि उत्‍तर प्रदेश परिवहन निगम की यह बस  बांदा से फतेहपुर जा रही थी। इस दौरान बांदा-टांडा राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। और बस चीरता हुआ खुद खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे।  मंजर इतना विभत्‍स था कि देखने वालों का लेजा मुंह को आ रहा था। इस हादसे में बस चालक और कंडक्‍टर बच गए हैं।