![]() |
| स्रोत - सोशल मीडिया। |
लखनऊ : भेले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का वक्त पड़ा है। लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती अभी से मुस्लमानों को रिझाने में लगी हैं। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि उप चुनाव में बसपा का मनोबल गिराने के लिए हरवाया गया है। बसपा इससे घबराने वाली नहीं है।
उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि अनुछेद 370 के नाम पर दुष्प्रचार कर बसपा से मुसलमानों को दूर नहीं किया जा सकता है। बसपा मुसलमानों को पार्टी में और अधिक अहमियत देगी। मायावती ने कहा कि बसपा को मुस्लमानों के 17 से 20 प्रतिशत तक वोट मिल रहे हैं, कुछ प्रतिशत और वोट मिल जाए तो बाजी पलट सकती है।
वह माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को बैठक में भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा कर रही थींत्र उन्होंने कहा कि भाजपा व सपा ने भीतरी तौर पर मिलकर बसपा को उपचुनाव में एक भी सीट जीतने नहीं दिया। लोकसभा चुनाव में दलित-मुस्लिम गठजोड़ देखकर भाजपा व सपा ने यह चाल चली।
