लखनऊ : हाजी महबूब ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि हम देश की सर्वोच्च न्यायाल के फैसले का स्वागत करते हैं।
बता दें कि हाजी महबूब श्री राम जन्म भूमि विवाद में बाबरी मामले के पक्षकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में शांति, सौहार्द और भाईचारा बना रहे यह जरूरी है।
बता दें कि हाजी महबू अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। बता दें कि पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने देश के सबसे विवादित और पुराने मामले में अपना निर्णय श्री रामलला के हक में सुनाया है।
