झरोखा न्‍यूज नेटवर्क, मेरठ : बिहार और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के साथ-साथ छठ पूजा की पुरवाई पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा में भी दिखाई देने लगी है। मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, नोएडा, मुरादाबाद, सहारनपुर आदि में जिलों में भी देखने को मिली। 
मेरठ में विभिन्‍न कॉलोलियों ने छठ व्रतियों के लिए पूजा की विशेष व्‍यवस्‍था की गई थी। इनमें से शहर के पलवलपुरम सूर्य आराधना के लिए एक पार्क में छठ पूजा आयोजकों ने खास प्रबंध कर रखा था। इस पार्क में सैकड़ों की तादाद में व्रतियों ने शाम और सुबह भगवान आदित्‍य नाथ को अर्घ्‍य दे कर व्रत संपन्‍न किया।