![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो : स्रोत - सोशल साइट्स |
गांव डोड़सर में 535 शौचालयों के निर्माण में 50,59,616 रुपये गबन का मामला, डीएम के आदेश पर वर्ष 2018 में पुलिस ने दर्ज किया था केस
गाजीपुर : जिले के मरदह ब्लॉक में बड़े स्तर पर शौचालय घोटाला सामने आया है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बनाए गय शौचालय में गबन के आरोप में थाना मरदह पुलिस डोड़सर ग्राम सभा के सेक्रेटरी (ग्राम विकास अधिकारी) राजेश कुमार को काबू कर जेल भेज दिया है। जबकि पूर्व ग्राम प्रधान फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर ही है। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्राम प्रधानों व सेक्रेटरियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मामले के अनुसार ड़ोडसर में ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से शौचालय निर्माण में लाखों रुपये का हेरफेर हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने जनवरी 2018 में ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। जांच में पाया गया कि 535 शौचालय निर्माण में लाखों रुपये की धांधली पाई गई। जिसमें 152 शौचालय अपूर्ण, 339 अर्ध निर्मित पाया गया था। जिसके बाद प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन वो संतोषजनक जवाब नहीं पाए। इसके बाद डीएम ने सहायक विकास अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम सभा ड़ोडसर के पूर्व प्रधान रामबली यादव व ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार के द्वारा 50,59,616 रुपये का गबन का आरोप है।
