लुधियान : यहां राजभर समाज के एक कार्यक्रम में पहुंचे सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख व उत्‍तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश राजभर ने योगी आदित्‍य नाथ सरकार को जम कर कोसा। वह यहां आए तो थे राजभर समाज के कार्यक्रम में लेकिन उन्‍होंने सभा को राजनीतिक रंग दे दिया। 
  महाराजा सुहलदेव की चित्र पर पुष्‍प अर्पित करने के बाद उन्‍होंने समाज की सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश सरकार को धोखेबाज बताते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में एक धेले का काम नहीं किया है। उन्‍होंने केद्र सरकार को भी निशाने पर लिया। राजभर ने कहा कि दो साल बाद यूपी में चुनाव होने वाले है। इन चुनावओं भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएंगे।