सांकेतिक फोटो।
गाजीपुर : बीटीसी की छात्रा अलीशा की हत्‍या के मामले में मंगलवार को एमएएच इंटर कॉलेज के स्‍टूडेंट्स  के साथ अन्य लोग बिना जिला प्रशासन की अनुमति के जुलूस निकाल रहे थे। जब यह जुलूस सदर कोतवाली के पास पहुंचा तो  पुलिस ने  लोगों को रोक लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया।  पुलिस ने जुलूस में शामिल एमएएच इंटर कॉलेज  के तीन लोगों को धारा 151 के तहत काबू कर उनका चालान कर दिया।
बता दें कि गत दो नवंबर को बिरनो थाना क्षेत्र के ढेबुहा चट्टी के पास सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद मुहल्ला निवासी बीटीसी की छात्रा अलीशा राईना की झाडि़यों से शव मिला था।  इसी मामले को लेकर एमएएच इंटर कॉलेज के शिक्षक और स्टाफ ने छात्र-छात्राओं के साथ जुलूस निकालर थे। इस संबंध में सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस निकालने और नारेबाजी करने के आरोप में एमएएच इंटर कॉलेज बाबू आकाश सिंह, वशीउल्लाह और मुस्तफा अंसारी को गिरफ्तार कर किया गया है।