सांकेतिक फोटो। स्रोत : सोशल साइट्स

दिल्‍ली : इश्‍क में अंधी एक महिला ने प्रेमी संग मिल पहले पति की हत्‍या की फिर शव को संदूक में रख यमुना में बहा दिया। यह घटना सिकंदरा के राधा नगर की बताई जा रही है। 
बताया जा रहा है कि महिला का पति हरिओम एक चैन फैक्‍टरी में ऑपरेटर था। उसकी पत्नी बबली एक दुकान पर साड़ी खरीदने गई थी वहीं दुकान के सेल्‍समैन से उसके प्रेम संबंध बन गए थे। इसकी जानकारी जब पति को हुई उसने पत्‍नी को ऐसा करने से मना किया, लकिन वह नहीं मानी। गुस्‍से में आए पति ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज पत्‍नी ने अपने प्रेमी को बुला कर उसकी हत्‍या करवा दी।