आजमगढ़ : एक तरफ महिलाएं संतान प्राप्ति की लालसा से छठ का व्रत रखने की तैयारी में जुटी हुई थी, वहीं जिले के बरदह थाना क्षेत्र गांव पिलखुआ में शुक्रवार को तीन घरों के चीराग बुझ गए। एक साथ हुई तीन बच्चों की मौत ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। मृत बच्चों की पहचान कुरैश शाह (15) पुत्र हारून, सुहेल (16) पुत्र मुनौव्वर और रिजवान (16) पुत्र करीम के रूप में बताई गई है।
यह मामला शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन तीनो बच्चों की गांव के पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मरने वाले ये तीनों कक्षा आठ में पढ़ते थे। शुक्रवार को जुमा की वजह से तीनों स्कूल नहीं जाते थे। ये बच्चे घर से काफी देर से लापता था। इनके घर न पहुंचने पर लोग ढूंढते हुए पोखरे के पास पहुंच तो तीनों के कपड़े किनारे पड़े हुए थे। संदेह होने पर गांव के लोग पोखरे में इन्हें तलाशने लगे। इसबीच इनका शव पोखरे से बरामद हुआ। घरवालों ने तीनो बच्चों को गांव के कब्रिस्तान दफना दिया गया।
