![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो स्रोत सोशल साइट्स |
लखनऊ : बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज एक पिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिस जान कर हर किसी की रूह कांप उठेगी। यह घटना है फिरोजाबाद जिले के जसराना की। हैवान बने पिता ने पहले बेटी को करंट लगाया फिर गंडासे से उसका गला काट दिया। इसके बाद खुद उसने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी और कहा कि मै घर पर ही बैठा हूं । आकर मुझे गिरफ्तार कर लो। आरोपी की पहचान
हरिवंश के रूप में बताई जा रही है।
बताया जा रहा है आरोपी की पुत्री पूजा गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। पिता के बार-बार मना करने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो हरबंश ने पहले उसे करंट लगाया। जब वह बेहोश हो गई तो शैतान बने पिता ने गंडासे से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पूजा की मां घर पर नहीं थी। वह अपने बेटे के पास गई हुई थी।
